गौरझामर थाना क्षेत्र के नीम घाटी के पास सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत,

सागर।देवरी कला में अज्ञात वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी जिसमें कार सवार एक महिला की मौत हो गई और कार  सवार चार गंभीर घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग प्रयागराज से गंजबासौदा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे इस दौरान शुक्रवार की दरमियानी रात  नेशनल हाईवे 44 फोर लाइन नीम घाटी पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार महिला अर्पणा पाठक उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बुधौली थाना सरपत जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश की घटना स्थल पर मौत हो गई वही कार में अन्य सवार विपिन पाठक 45, शुभम पाठक 11 वर्ष, बृजेश दुबे उम्र 45 वर्ष अर्चना दुबे उम्र 40 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है वहीं मृतक के परिजन शनिवार की दोपहर चौकी सक हेतु देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया ।

Post a Comment

0 Comments