पिकअप और कंटेनर की टक्कर एक की दर्दनाक मौत

सागर।जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत सिहोरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र के सिहोरा चौकी अंतर्गत ज्वाला देवी मंदिर के सामने पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर और पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि पिकअप चालक मांगीलाल कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई वही सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन में फंसे मांगीलाल कुशवाहा को निकाल कर 1033 एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचनादी गई घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से साइड में कराया गया और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कराई गई।

Post a Comment

0 Comments