बारात आगमन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सागर।थाना प्रभारी विनायका उप निरीक्षक भूपेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में विनायका पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए  गंभीर प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है दिनांक 19.4.26 फरियादी प्यारी वाई पति कडोरी बंसल उम्र 45 साल निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका ने रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी लड़की राखी बंसल के बारात आगमन के स्थान को लेकर उसी गांव में रहने वाले लड़के के मामा परमू वंशल मामी पूनावाई बंसल और ममेरे भाई रामेश्वर बंसल ने फरियादिया व उसकी लड़की राखी बंसल को गंदी गंदी गालियां दी और मना करने पर जान से मारने की नीयत से आरोपी रामेश्वर बंसल ने लोहे के बका से दोनों की मारपीट कर दी जिससे फरियादिया को सिर में हाथ में और उसकी लड़की को गले में गंभीर चोटे आई तीनों आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना विनायका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 109(1),115(2),118(1),296a,3(5)bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना के मुख्य आरोपी रामेश्वर पिता परमू बंसल उम्र 33 साल निवासी ग्राम डिलोना को उल्दन बेसली यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अन्य आरोपियों परमू पिता उद्दे बंसल एवं पूना बाई पति परमू बंसल दोनों निवासी ग्राम डिलोना थाना विनायका को अलग-अलग स्थान से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर तीनो आरोपियों को न्यायालय बंडा मे पेश किया गया जो न्यायालय के आदेश पर तीनो आरोपियों को जेल में निरूद्ध  कराया गया प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।

Post a Comment

0 Comments