सागर।कैंट थाना क्षेत्र के सदर मुहाल 12 में रविवार रात एक मामूली सड़क हादसा अचानक बड़े विवाद में बदल गया जिससे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास दो बाइक सवार युवकों के बीच टक्कर हो गई शुरुआत में यह एक सामान्य दुर्घटना प्रतीत हो रही थी लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एक पक्ष के कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी इसके बाद जब परिवार के लोग शिकायत करने दूसरे पक्ष के पास पहुंचे तो वहां स्थिति और अधिक बिगड़ गई आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने युवक के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घायल युवक सौरभ भाटिया को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है वहीं दूसरी ओर विवाद बढ़ने के चलते दोनों पक्षों के लोग कैंट थाना पहुंच गए जहां फिर से कहासुनी और झड़प की स्थिति बन गई थाना परिसर के बाहर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त बल बुलाया कैंट थाना के अलावा मोतीनगर, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी अपने-अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे देखते ही देखते थाना परिसर छावनी में तब्दील हो गया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया।
0 Comments