थाना मोतीनगर की गुंडे-बदमाश एवं आदतन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी

सागर।थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक को आदतन आरोपी राकेश उर्फ सूर्या पिता गनेश उर्फ जलेश अहिरवार (सूर्यवंशी), उम्र 28 वर्ष, निवासी छोटा करीला सागर को जिला दण्डाधिकारी सागर के आदेशानुसार 08 माह की अवधि के लिए जिला सागर एवं सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया गया आदेश के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत सूचना देकर थाना मालथौन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर की सीमा के बाहर छोड़ा गया जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा संगीन अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाकर कुल 18 आदतन गुंडे बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर कार्यालय सागर में प्रस्तुत किए गए
इनमें से 10 आदतन आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर के नोटिस आदेश प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष 08 आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं।


Post a Comment

0 Comments