सागर।थाना सुरखी प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के कुशल नेतृत्व त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप एक बड़ी एवं ऐतिहासिक कार्यवाही को अंजाम दिया गया प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगल में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल योजनाबद्ध तरीके से थाना एवं क्षेत्र की दोनों चौकियों से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई टीम में उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्र.आर.1398 महेन्द्र प्रभाकर सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया तथा थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को भी सहयोग हेतु साथ लिया गया सुनियोजित तरीके से दबिश देते हुए पुलिस टीम द्वारा जुए के अड्डे पर रेड कार्यवाही की गई, जहां से 21 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जप्त मशरूका ₹6,45,000/- नगद राशि 21 मोबाइल फोन 22 मोटरसाइकिल 11 चार पहिया वाहन
01 पिस्टल (फायर आर्म) एवं 01 चाकू
ताश की गड्डियां कुल मशरूका अनुमानित मूल्य: लगभग ₹45,00,000/- कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बहेरिया उप निरीक्षक विद्यानंद यादव एवं रात्रि सेक्टर-2 के गश्ती अधिकारी उप निरीक्षक राजेश शर्मा थाना मकरोनिया को भी मौके पर बुलाकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई तथा समस्त घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
।
0 Comments