मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल आगमन की तैयारी को लेकर बैठके

सागर।दिनांक 05 मार्च 2026 ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन समारोह 11 मार्च को दोप. 12.30 बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठके आयोजित जा रही है जैसीनगर में शुक्रवार को दोपहर 12ः00 बजे बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में 3ः00 बजे बिलहरा नगर परिषद कार्यालय में तथा शाम 5ः00 बजे सुरखी के मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई है जिसमें सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी आमंत्रित हैं बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है जिससे कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments