सागर।नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वनगुआ में एक किसान की सात भैंसें कडान सतगढ़ बांध में डूबने से मौत हो गई घटना से किसान को करीब छह लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है जानकारी के अनुसार ग्राम वनगुआ निवासी किसान रामजी पिता बाबूलाल पटेल की सात भैंसें बुधवार को चरने के लिए गई थीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं इसके बाद किसान ने आसपास काफी तलाश की गुरुवार सुबह फिर खोजबीन की गई तो दोपहर करीब 2 बजे कडान सतगढ़ बांध में सभी भैंसें मृत अवस्था में पानी में उतराती हुई मिलीं
किसान रामजी पटेल ने बताया कि उसकी सातों भैंसों की कुल कीमत करीब छह लाख रुपए है भैंसों की अचानक मौत से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है किसान ने नरयावली थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
0 Comments