वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला

सागर।जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए  मृतक की शिनाख्त सागर निवासी विकास राजपूत के रूप में हुई है घटनास्थल पर युवक की बाइक मिली है लेकिन उसकी चाबी गायब है परिजनों ने इसे षड्यंत्र बताते हुए हत्या की आशंका जताई है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व के अंदर विस्थापित ग्राम मुहली के पास जंगल में युवक का शव पड़ा था गश्त कर रहे वनकर्मियों ने जब शव देखा तो तत्काल रहली पुलिस को सूचना दी रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे वहां खड़ी बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान विकास (30) पिता मनोहर सिंह राजपूत, निवासी बाईसा मोहल्ला सागर के रूप में हुई। 

Post a Comment

0 Comments