लाल रंग डारो गुलाबी रंग डारो और रंग डालो केसरिया

सागर। लाल रंग डारो गुलाबी रंग डरो  और रंग डालो केसरिया ओ बंसी वाले सांवरिया बुंदेली गीत गाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ खूब थिरके रंगों के पावन पर्व होली पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई इस अवसर पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में उत्साह, उमंग और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला गीत संगीत लोक नृत्य के साथ परंपरा के रंगों में रंगीन होली मनाई गई मंत्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समाज में एकता,सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें समारोह में पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजपूत का स्वागत किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं अपने संबोधन में मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र के विकास में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी को मिलकर जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से होली की बधाई देते हुए आपसी एकता और सहयोग का संकल्प लिया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी तो वहीं भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने होली मिलन समारोह में सुरखी विधानसभा सहित जिले भर से आए सभी अतिथियों कार्यकर्ताओं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं क्षेत्र वासियों का रंग गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह होली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशी और संपन्नता के रंग भरे ताकि हमारे क्षेत्र में सभी लोग खुश एवं प्रसन्न रहे इस अवसर पर बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जहर सिंह, हरीराम सिंह पूर्व महापौर अभय दरे कुलदीप राठौर यश अग्रवाल,क्षत्रीय समाज जिलाध्यक्ष नीरज सिंह नयाखेड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता  डॉक्टर वीरेंद्र पाठक, नेवी जैन, नीकेश गुप्ता भाजपा के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी गण सहित एवं शहर के जनप्रतिनिधि, सुरखी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासी एवं जिले भर से हजारों की संख्या में लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए ।

Post a Comment

0 Comments