सागर। 05 मार्च मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुन्दर बनाएं उन्होंने कहा है कि नदियों के उद्गम स्थलों में समुचित साफ सफाई रखे उद्गम स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करें तथा नदियों को उद्गम स्थलों के आस पास वृहद स्तर पर पौधरोपण भी कराएं उदगम स्थल तक आने जाने के लिए सुगम एवं सुलभ सड़कों का निर्माण भी कराएं मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 19 मार्च 2026 से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की शुरुआत होगी उन्होंने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान की बेहतर से बेहतर कार्य योजना बनाएं तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित जनसामान्य की भागीदारी भी सुनिष्चित कराएं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्लास्टिक की पानी की बोतलों को प्रतिबंधित किया जाए उसके स्थान पर कांच के गिलास और कांच की बोतलों को उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था हेतु मिट्टी के मटकों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रवि उपार्जन के पंजीयन के समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि निर्धारित तारीख तक अधिक से अधिक पंजीयन किया जावे और उपार्जन केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जावे उन्होंने नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र हेतु किसानों को जागरूक किया जावे साथ ही प्रदेश में नरवाई जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध किया जाए उन्होंने संकल्प समाधान योजना की भी समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि संकल्प समाधान अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे उन्होंने सार्वजनिक लगने वाले मेलों में उचित प्रबंधन के भी निर्देश दिए साथ में कृषि पशुपालन की जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाई जाए एवं किसानों को जागरूक किया जाए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती अभ्यारण नौरादेही के संबंध में कलेक्टर सागर से जल संसाधन के संबंध में चर्चा की तथा क्षेत्र से बहने वाली नदियों के संबंध में जानकारी ली जिसके संबंध में कलेक्टर ने रानी दुर्गावती अभ्यारण समुचित जानकारी दी वीडियो कान्फेंसिग में जल संवर्धन अभियान 2026 की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई इस अवसर पर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी आर, नगर निगम कमिश्नर, राजकुमार खत्री, ज्वाइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, प्रभारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आरती यादव सहित संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद थे।
0 Comments