अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई

सागर।जिले में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं कुशल नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए विख्यात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के विशेष कार्य बल (STF), भोपाल स्थानांतरण होने पर सागर पुलिस परिवार द्वारा गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया समारोह में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह सोलंकी जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी तथा पुलिस परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर लोकेश सिन्हा को भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनका कार्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी लोकेश सिन्हा के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा करते हुए उनके सरल, सहज एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व की सराहना की तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं
अपने उद्बोधन में लोकेश कुमार सिन्हा ने सागर जिले में मिले सहयोग,अपनत्व एवं विश्वास के लिए पुलिस अधीक्षक, समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सागर में बिताया गया कार्यकाल सदैव उनकी स्मृतियों में विशेष स्थान रखेगा।

Post a Comment

0 Comments