नाली-सफाई की शिकायत पर बवाल: महिलाओं ने पार्षद पर लगाए अभद्रता व जातिसूचक टिप्पणी के आरोप

सागर।जिले की देवरी नगर के कौशल किशोर वार्ड में नाली निर्माण एवं सफाई की समस्या को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है वार्ड की महिलाओं ने स्थानीय पार्षद दिलीप कोष्टी पर अभद्र व्यवहार एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं घटना से आक्रोशित महिलाओं ने पहले नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में देवरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल किशोर वार्ड में लंबे समय से नाली निर्माण एवं सफाई की समस्या बनी हुई है इसी संबंध में वार्ड की कई महिलाएं अपनी समस्या लेकर पार्षद के निवास पर पहुंची थीं महिलाओं का आरोप है कि समस्या बताने के दौरान पार्षद ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वहां से जाने के लिए कहा महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनके प्रति जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया जिससे वे आहत हुईं घटना के विरोध में महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं और पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पार्षद मुर्दाबाद और महिलाओं का सम्मान करो जैसे नारे लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है लेकिन यदि शिकायत लेकर पहुंचने वाले नागरिकों के साथ ही अपमानजनक व्यवहार किया जाए तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाएं देवरी थाना पहुंचीं जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही गई है इधर घटना के बाद नगर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है हालांकि समाचार लिखे जाने तक पार्षद पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments