सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मकरोनिया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया था घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें आरोपी हथियार की नोक पर नाबालिग लड़की को जबरन अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की जांच के दौरान आरोपी की पहचान बिट्टू तोमर के रूप में हुई जिसके बाद पुलिस की विशेष टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू की लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी बिट्टू तोमर को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालते हुए उसे न्यायालय में पेश किया पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है बताया जाता है की आरोपी कुरवाई स्टेशन पर होने की सूचना मिली थी जिस पर मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल बीना थाना के सब इंस्पेक्टर निशांत भगत मकरोनिया थाना सहायक उप निरीक्षक काशीराम ठाकुर प्रधान आरक्षक अरविंद आरक्षक शुभम विश्वकर्मा महिला आरक्षक दीक्षा ने कुरवाई से आरोपी सहित नाबालिक को पकड़ लिया है।
0 Comments