सागर।पं.दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के अंतर्गत गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया सत्र में विषय विशेषज्ञ तरुण सर ने विद्यार्थियों को योजना के प्रावधानों और करियर ग्रोथ के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के लिए कॉर्पोरेट जगत में प्रवेश का सुनहरा अवसर है इसके तहत छात्रों को 6 व 9 माह की पेड इंटर्नशिप मिलेगी जिसमें ₹9,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड और ₹6,000 एकमुश्त राशि का लाभ मिलेगा अब आयु सीमा 18 से 25 वर्ष कर दी गई है और ड्रॉप आउट विद्यार्थी भी इसके पात्र होंगे इसलिए महाविद्यालय के अधिक से अधिक छात्र इसका पंजीयन कराएं नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा जैन ने बताया कि बेंगलुरु जैसी महंगी लोकेशन पर इंटर्नशिप मिलने पर महंगाई भत्ते सहित कुल ₹34,000 प्रतिमाह तक मिल सकते हैं इसके लिए ₹12 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे जो पोर्टल या ऐप के जरिए अधिकतम तीन कंपनियों का चयन कर आवेदन कर सकते हैं जूलॉजी विभाग के डॉ. संजय कुमार दुबे ने बताया कि कंपनी द्वारा ईमेल से ऑफर लेटर जारी होने के 14 दिन के भीतर ज्वाइन करना अनिवार्य होगा और कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र मिलेगा अब इस योजना के माध्यम से कंपनियां सीधे महाविद्यालय आकर भी कैंपस प्लेसमेंट की तरह चयन कर सकेंगी इस अवसर पर वाणिज्य विभाग से डॉ. संगीता कुंभारे, अर्थशास्त्र विभाग से आयुष बड़कुल एवं प्रमोद सेन सहित अनेक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0 Comments