सागर।कैंट थाना क्षेत्र के 28 नंबर रेलवे फाटक के समीप बने रेलवे के पंप हाउस में स्थित कुँए से डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला है वहीं युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्य बताया जा रहा है कि युवक की डेड बॉडी करीब 15 से 20 दिन पुरानी हो सकती है वही आशंका जताई जा रही है की सुनसान इलाका होने के चलते किसी ने युवक की हत्या कर डेड बॉडी को कुएं में फेक दी हो बहरहाल मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है और मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवक की पहचान होने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
0 Comments