सागर। 27 फरवरी 2026 डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में चल रहे रसायन औषधि एवं पर्यावरण विज्ञान में उभरते अवसर और वैश्विक चुनौतियाँ विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन अनेक देश-विदेश के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए सम्मेलन का उद्देश्य सतत भविष्य के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है कार्यक्रम का प्रारम्भ तकनीकी सत्र-चार से हुआ सम्मेलन संयोजक प्रो.रत्नेश दास के अनुसार इस सत्र में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के प्रो.चेतन मोदी ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए आमंत्रित वक्ताओं में आईएमओ-आईएमईसी बेल्जियम के डॉ. अमित हरित तथा कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय,अमेरिका की डॉ.दीशा मलिक शामिल रहीं और अपने शोध याख्यान प्रस्तुत किये इन सभी विद्वानों के व्याख्यानों से प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय शोध कार्यों तथा उनकी सामाजिक प्रासंगिकता की गहन समझ प्राप्त हुई साथ ही उन्होंने अपने स्वयं के शोध को समृद्ध एवं उन्नत बनाने के विविध आयामों और संभावनाओं को भी समझा
तकनीकी सत्र-पाँच में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के प्रो. दीपक चोपड़ा तथा प्रो. अमित पाल ने मुख्य व्याख्यान दिए।
0 Comments