आगामी त्यौहार होली के पूर्व से ही जीआरपी थाना पुलिस अलर्ट मोड पर

सागर।होली के त्यौहार के पहले से ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शनिवार की देर रात सागर रेल्वे स्टेशन में थाना जीआरपी पुलिस ने अप डाउन प्लेट फॉर्म और बाहर सर्चिंग की सर्चिंग के दौरान यात्रियों के बैग,समान,और जेबें तलाशी गई वहीं स्टेशन के आस पास भी सघन चेकिंग की गई संदिग्ध पाए जाने पर कुछ लोगों को स्टेशन से बाहर किया गया साथ ही जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्यौहार में स्टेशन में भीड़ अधिक रहती है यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सघन चेकिंग की जा रही है इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में जीआरपी पुलिस अलर्ट है साथ ही बताया कि शहर में कटर बाजी की घटनाएं भी अधिक हो रही है क्योंकि यह घटनाएं भीड़ भाड़ इलाके में ज्यादा हो रही इसका भी ध्यान रख संदिग्धों की जेबें तलाशी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments