होली पर्व पर पुलिस की कड़ी निगरानी

सागर। आगामी होली पर्व एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए  विकाश कुमार शाहवाल पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन तथा संजीव उईके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक bina लोकेश कुमार सिंहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के मार्गदर्शन में पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा सघन चेकिंग एवं 24×7 मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की गई है जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है प्रमुख तिराहों-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है पैदल पेट्रोलिंग वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई भी की जाएगी
संदिग्ध व्यक्तियों एवं बदमाशों की सघन चेकिंग कटरबाज, गुंडा तत्व, निगरानी बदमाश एवं आदतन अपराधियों की विशेष जांच जिला बदर/प्रतिबंधित बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी नजर
होटल, लॉज, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सत्यापन अभियान संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं विशेष निगरानी सख्त वाहन चेकिंग एवं दंडात्मक कार्रवाई
नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर न्यूनतम ₹10,000 का चालान एवं वैधानिक कार्रवाई ट्रिपल सवारी, ओवर स्पीड, स्टंटबाजी एवं लापरवाही से वाहन संचालन पर कठोर कार्रवाई बिना हेलमेट सीट बेल्ट के वाहन संचालन पर नियमानुसार चालान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या सार्वजनिक शांति भंग करने पर तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं सख्ती फेसबुक व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की 24×7 मॉनिटरिंग भ्रामक, सांप्रदायिक या आपत्तिजनक खबरें/पोस्ट/वीडियो प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर abm आपराधिक गतिविधियों से संबंधित रील/वीडियो बनाकर प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है परीक्षा केंद्रों के पास अनावश्यक भीड़, डीजे, तेज ध्वनि या हुड़दंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई विद्यार्थियों को भयमुक्त एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता
निर्धारित समय सीमा के पश्चात डीजे बजाने अथवा अत्यधिक तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम संचालित करने पर साउंड सिस्टम जब्त कर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👮 *हर तिराहे-चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी*
सागर पुलिस का प्रत्येक जवान नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। हर प्रमुख स्थान पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति रहेगी। आमजन की सहायता करना हमारी प्राथमिकता है, परंतु कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी सागर पुलिस का स्पष्ट संदेश
उत्सव मनाएं खुलकर, पर कानून की मर्यादा में रहकर शांति भंग की तो कार्रवाई तय है।

Post a Comment

0 Comments