सागर। गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को केवल 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया उल्लेखनीय है कि थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश के चलते फरियादी पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें लोहे के पाइप डंडे से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव एवं भय का माहौल निर्मित हो गया था घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ हेतु सघन तलाश अभियान प्रारंभ किया गया पंजीबद्ध अपराध में आरोपी राज उर्फ कृष्णा पटेल एवं मोहन पटेल वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई टीम ने खुफिया तंत्र, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश देते हुए महज़ 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों से सघन पूछताछ की गई, जिसमें अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं प्रकरण में सुसंगत विधिक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
0 Comments