भव्य शोभायात्रा का कबूला तिराहे पर कांग्रेस ने किया पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत

सागर।अहिरवार महासभा नरयावली विधानसभा क्षेत्र द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर के कबूला पुल तिराहे पर आत्मीय स्वागत किया गया मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रेखा चौधरी द्वारा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के मुख्य आतिथ्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा पर फूलों की बारिश कर गुरु रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कीअहिरवार महासभा के 
अध्यक्ष काशीराम अहिरवार, सचिव प्रदीप अहिरवार, शंकर लाल माते, संरक्षक एडवोकेट धन सिंह अहिरवार और राजेश चौधरी के मार्गदर्शन में यह शोभायात्रा कजलीवन मैदान से प्रारंभ हुई कबूला तिराहे पर स्थित देवी मंदिर के समीप रेखा चौधरी व मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह मोहासा ने सर्वधर्म समभाव के साथ संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की यात्रा में नरयावली क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए हजारों श्रद्धालु शामिल हुए ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच युवक-युवतियां अखाड़े के प्रदर्शन और लेजम की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे स्वागत कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि अहिरवार महासभा द्वारा नरयावली क्षेत्र की इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर जो भव्य आयोजन किया गया है वह सराहनीय है उन्होंने आगे कहा कि 649 वर्ष पूर्व प्रकट हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने कालजयी संदेश में ऊंच-नीच का भेद मिटाकर समरसता और सामाजिक समानता का मार्ग प्रशस्त किया था गुरुजी ने एक ऐसे कल्याणकारी समाज की परिकल्पना की थी जहाँ कोई भी व्यक्ति बेरोजगार और भूखा न रहे श्रीमती चौधरी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गुरुजी के विचारों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करती है मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने इस अवसर पर कहा कि संत रविदास जी ने सदियों पहले बेगमपुरा ऐसा शहर जहां कोई दुख न हो की जो परिकल्पना दी थी वही वास्तव में आधुनिक लोकतंत्र का मजबूत आधार है उन्होंने कहा कि गुरुजी के विचार केवल धार्मिक नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज के निर्माण का ब्लूप्रिंट हैं स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष रमाकांत यादव, पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चावला, सदर ब्लॉक अध्यक्ष रवि उमाहिया, पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह (इल्ले सरदार), वरिष्ठ नेता कुंदन जाट, धर्मेंद्र तोमर, मकरोनिया पार्षद सीमा कमल चौधरी, संगीता अजय अहिरवार नगर निगम पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रिचा सिंह, रोशनी वसीम खान के साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेखा सोनी, डॉ. किरणलता सोनी वरिष्ठ नेत्री रामरानी अहिरवार, सरोज राय रेखा अहिरवार, सेवादल प्रदेश संयोजक भईयन पटेल, लीलाधर सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद गंगा राम अहिरवार, मिट्ठू लाल माते प्रशांत सोनी, आदिल राईन, नीरज चौरसिया, अरशद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments