सागर।संत रविदास जयंती के अवसर पर खाघ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ पहुंचे जहां उन्होंने संत शिरोमणि गुरू रविदास के मंदिर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि गुरु रविदास भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान समाज सुधारक थे जिन्होंने धर्म को कर्मए करुणा और समानता से जोड़ा उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म दिखावे में नहीं बल्कि मानव सेवा में होता है उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जाति.पातिए ऊँच.नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों का खुलकर विरोध किया मन की पवित्रता ही सबसे बड़ा धर्म है जन्म से कोई बड़ा या छोटा नहीं होता उनके विचारों ने समाज के दबे.कुचले वर्गों में आत्मसम्मान और चेतना का संचार किया मंत्री राजपूत ने कहा कि संत रविदास ने धर्म के क्षेत्र में भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी ईश्वर को पाने के लिए मंदिर तीर्थ या आडंबर की नहीं बल्कि सच्चे हृदयए प्रेम और सेवा की आवश्यकता बताई उनका प्रसिद्ध संदेश
मन चंगा तो कठौती में गंगाआज भी धर्म का सार समझाता है संत रविदास ने कर्मयोग पर बल दिया वे स्वयं मेहनत कर जीवन यापन करते थे और कहते थे कि ईमानदार श्रम ही सच्ची पूजा है संत रविदास जी के विचार केवल उनके समय के लिए नहीं, बल्कि आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक हैं इस अवसर पर पुरूषोत्तम अहिरवार, प्रीतम उस्ताद अध्यक्षए नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित अहिरवार, पूर्व सरपंच चुन्नीलाल अहिरवार,वृंदावन अहिरवार माते महेष अहिरवार,कल्याण दाउ, रामसींग अहिरवार,पुष्पेन्द्र अहिरवार, राजेश अरिहवार,यषपाल अहिरवार सहित सैकड़ो लोग सामिल हुए।
0 Comments