सागर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिक का सम्मान समारोह चित्रांश मंगल भवन चित्रांश मेरिज गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें जिले के कायस्थ समाज के प्रतिभा छात्र एवं छात्राओं एवं वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने 56 मेधावी विद्यार्थियों और 107 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ महासभा के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने की मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने चित्रांश मंगल भवन में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की और मंगल भवन तक पक्की रोड बनाने की स्वीकृति दी उन्होंने कहा कि सागर शहर में एक मुख्य चौराहे चित्रगुप्त चौराहे के नाम पर होगा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित होता है और आगे भी होता रहेगा उन्होंने युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की कार्यक्रम में चित्रांश जन समिति के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र खरे कायस्थ महासभा के महामंत्री एम के सक्सेना,आर एस श्रीबास्तब,मोहन खरें आयुष श्रीवास्तव, सुंदर लाल श्रीवास्तव संतोष श्रीवास्तव,सुधीर श्रीवास्तव वकील कमलेश खरें पत्रकार,रुपकुमार श्रीवास्तव माधव प्रसाद श्रीवास्तव,देवरी,जिला पंचायत की महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव रचना श्रीवास्तव, सहित सैंकड़ों महिलाएं और चित्रांश भाई उपस्थित थे।
0 Comments