एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति

सागर। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/1/3/0071/2025-B-4-02 (HOM) दिनांक 27.01.2026 के तहत राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है उक्त आदेश में एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम (डीएसपी 2014 बैच) को उप सेनानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर पदोन्नत किया गया है शासन के इस आदेश के पश्चात आज पुलिस महानिरीक्षक, सागर (जोन सागर) श्रीमती हिमानी खन्ना द्वारा शशिकांत सरयाम को गरिमामय वातावरण में अशोक अलंकरण पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सरयाम के अब तक के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित के प्रति संवेदनशीलता उन्हें इस पदोन्नति का पूर्णतः पात्र बनाती है पदोन्नति पर जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण, साथी अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व पुलिस स्टाफ द्वारा शशिकांत सरयाम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं दक्षता के साथ करते हुए पुलिस संगठन की छवि को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

Post a Comment

0 Comments