सागर।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर साधारण परिवार में जन्मे लेकिन असाधारण प्रतिभा के चलते उन्होंने उस समय अपनी शिक्षा पूरी की तथा सेन समाज के ही नहीं देश के वह सूरज बने जिसने समाज को ही नहीं पूरे देश को राह दिखाई यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सेन समाज द्वारा आयोजित पीटीसी ग्राउंड में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कहीं मंत्री राजपूत ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर एक महान नेता समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंधिया गांव में हुआ था उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद राजनीति में प्रवेश किया और जल्द ही बिहार की राजनीति में एक प्रमुख नेता बन गए कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री शामिल हैं उन्होंने बिहार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं जिनमें शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सुधार शामिल हैं मंत्री राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक समाज सुधारक भी थे उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी काम किया और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कीं उन्होंने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार किए, जिनमें शिक्षा को अनिवार्य करना और शिक्षा के लिए बजट बढ़ाना शामिल है स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सुधार किए, जिनमें अस्पतालों की संख्या बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना कृषि के क्षेत्र में कई सुधार किए, जिनमें किसानों को सस्ते दर पर कर्ज प्रदान करना और कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाना, उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और जाति प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया, उनकी मृत्यु के बाद, भाजपा सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया उनकी जयंती 24 जनवरी को मनाई जाती है और उन्हें बिहार के सबसे महान नेताओं में से एक माना जाता है मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव इस कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन आवष्यक कार्य के कारण उनका आना नहीं हो पाया उन्होंने फोन पर ही सेन समाज के लोगों को कार्यक्रम के लिए बधाई दी मंत्री राजपूत ने कहा कि तिनका तिनका जोड़कर इतना बडा कार्यक्रम करने वाले राजेष्वर सेन तथा समस्त सेन समाज बधाई का पात्र है जिन्होंने पूरे समाज को एकत्र किया और समाज के लिए यह कार्यक्रम रखा हम सभी जनप्रतिनिधि आप सभी के साथ खडे है समाज के लिए जो भी कार्य होगा हमारी सरकार करेगी इस अवसर पर पूर्व मंत्री रहली विधायक पं0 गोपाल भार्गव ने सेन समाज के कार्यक्रम को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर डॉ जीवन लाल सेन, अनिल सेन, राहुल सेन महेष सेन, विनोद सेन, भरत सेन, संतोष सेन, जानकी सेन, उषा सेन, कमला सेन प्रदेश भर से आये सेन समाज के पदाधिकारी एवं बंधुगण हजारों की सख्ंया में उपस्थित रहे।
0 Comments