सागर।दिनांक 14.02.2026 को नीरज कुमार जैन पिता सुंदर लाल जैन उम्र 38 साल निवासी वार्ड क 04 साहू कालोनी ने थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि मैं गांधी चौक बस स्टैंड के पास रहली में किराना की दुकान किये हुये हैं कल दिनाक 13.02.26 के रात करीबन 10.30 बजे की बात है मैं अपनी किराना दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था जो आज दिनांक 14/02/2026 के सुबह करीब 9.30 बजे मेरा छोटा भाई नीतेश जैन दुकान खोलने के लिये आया तो देखा कि दुकान में लगी छोटी शटर के दोनो ताले खुले हुये थे एवं बाजू वाली सटर में दोनो ताले लगे हुये थे छोटे भाई नीतेश ने मुझे फोन लगाकर बताया कि दुकान के छोटे वाली सटर के ताले खुले हुये है तो मैं और मेरे पिता सुन्दर लाल जैन तत्काल दुकान पर आये और सटर खोलकर देखा तो दोनों ताले गायब थे दुकान का सामान जैसा जमा कर गये थे वह बिखरा हुआ था पैकेट एव गला में रखे विक्री के पैसे एवं बिल एवं उधारी डायरी एवं दुकान में लगे कैमरों का डीव्हीआर वोर्ड सहित उखाड़ कर कोई अजात व्यक्ति रात्रि में 10.30 से सुबह 9.30 बजे दरम्यानी रात के बीच में अपने साथ चोरी करके ले गये रिपोर्ट पर से अपराध कमांक 97/26 धारा 331(4), 305ए बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया विवेचना के कथन फरियादी एवं गवाहान लिये गये सीसीटीव्ही कैमरे की रिकार्डिंग चैक की जाकर संदेही आरोपियों की तलाश की गई जो मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त वाहन के जैसा ही एक वाहन सागर से रानगिर तरफ जा रहा है जो हमराह स्टॉफ के रवाना होकर उक्त वाहन को स्टॉफ की मदद से रोककर चैक किया गया जो उक्त वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों से उनका नाम पता पूंछा गया जिन्होंने अपना नाम 01-आकाश रजक उम्र 19 साल नि. मढ़िया विठ्ठल नगर थाना केन्ट 2-आजाद पटेल उम्र 20 साल नि. चिरई कॉलोनी थाना केन्द्र, 3-इरफान अली उर्फ मरकट उम्र 18 साल निः शुक्रवारी मस्जिद के पीछे दयानंद वार्ड थाना कोतवाली का होना बताया एवं उक्त वाहन की तलाशी ली गई जो उक्त वाहन में संदेहास्पद सामग्री प्राप्त हुई जो उक्त सामग्री के विषय में उक्त संदेहियों से पूछताछ की गई जिन्होंने उक्त सामग्री रहली के बस स्टेण्ड के पास किराना की दुकान से चोरी करना बताया जो उक्त तीनों आरोपियों को थाना रहली लाकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई जिन्होनें अपना जुर्म स्वीकार किया जिन्हें बाद कार्यवाही के न्यायालय पेश किया गया।
0 Comments