छिंदवाड़ा। 23 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात दो युवक उसे पार्टी का झांसा देकर अलका टॉकीज के पास स्थित होटल ले गए वहां उसे बीयर पिलाई गई और नशे की हालत में उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया गया घटना की जानकारी युवती की एक परिचित महिला को मिली तो वह तुरंत होटल पहुंची और युवती को अपने साथ कोतवाली थाने ले गई उस समय युवती की हालत ठीक नहीं थी और वह अत्यधिक नशे में थी इसलिए पुलिस तत्काल उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के बाद कोतवाली पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अतुल घोरसे अभी फरार है उसकी तलाश जारी है कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार युवती और दोनों आरोपी पहले से एक दूसरे को जानते थे इसी परिचय के आधार पर वह उनके साथ पार्टी में शामिल होने गई थी पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने स्थिति का फायदा उठाकर अपराध को अंजाम दिया मामले में मंगलवार को विधिवत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
0 Comments