46 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश के श्रमिक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में सभी कर्मचारी गुरुवार को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया 46 सूत्रीय मांगपत्र में संगठित व असंगठित क्षेत्र आउटसोर्स,संविदा,दैनिक वेतनभोगी पेंशनर, बिजली कर्मचारी,शिक्षक,पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी, मिड-डे मील रसोइया पटवारी, फार्मासिस्ट, बैंकिंग कर्मी सहित विभिन्न वर्गों की मांगें शामिल हैं मुख्य मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा नीति, 10 वर्ष पूर्ण कर चुके दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण संविदा नीति 2023 में संशोधन,अतिथि विद्वानों व शिक्षकों को सेवा सुरक्षा बिजली कंपनियों में वेतन विसंगति दूर करना, नवनियुक्त कर्मचारियों की स्टायफंड व्यवस्था समाप्त करना, पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा, लिपिकों व पटवारियों के ग्रेड-पे में वृद्धि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वार्षिक वृद्धि, मिड-डे मील रसोइयों का मानदेय बढ़ाना तथा बैंकिंग क्षेत्र में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना प्रमुख हैं संघ ने मांग की है कि सभी बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाए,ताकि श्रमिकों और कर्मचारियों के हित सुरक्षित हो

Post a Comment

0 Comments