सागर।देवरी के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर शाहजू में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई घटना मंगलवार की है जानकारी के अनुसार ग्राम ढेचुआ का रहने वाला अभि यादव पिता लखन यादव का 15 दिन पहले समनापुर शाहजू के टनटू यादव से मामूली बात पर कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया मारपीट के बाद भागचंद, टनटू और पप्पू यादव ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी 24 फरवरी 2026 को शाम के समय मृतक और उसके परिवार के अमित और हुकुम यादव निवासी लटोरी के साथ समनापुर शाहजू भंडारे कार्यक्रम में गए थे मृतक अभि के पिता के अनुसार जब वह तीनों गांव में पहुंचने वाले थे तभी रस्ते में भागचंद, टनटू, उमेश, माखन,पप्पू, सुखलाल,अक्कू यादव ने तीनों को लाठी डंडों से मारपीट की जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए थे उनके सिर पैर में गंभीर चोटे आई थी तत्काल महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन अभि और अमित गंभीर चोट आने से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन अभि को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मामले को पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
0 Comments