बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं आजीविका समूह सम्मेलन 26 फरवरी को

सागर । 25 फरवरी गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 26 फरवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे रहस मेला मैदान, गढ़ाकोटा में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे सपूर्ण बुन्देलखण्ड सहित रहली विधानसभा क्षेत्र में किसान भाईयों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु कोपरा मध्यन परियोजना, आपचंद मध्यम परियोजना कैथ मध्यम परियोजना मिडवासा मध्यम परियोजना जैसी सिंचाई परियोजना को गति प्रदान करने वाले सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने वाले, कोपटरा मध्यम परियोजना को केन बेतवा परियोजना से लिंक करने की स्वीकृति देने वाले, सागर-गढ़ाकोटा-दमोह मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति देने वाले रहली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण विकास व निर्माण योजनाओं को स्वीकृति एवं गति देने वाले ष्विकास पुरुषष् तथा ष्कृषि कल्याण वर्षष् में किसानों की आय बढ़ाने के लिए भावांतर योजना, उड़द प्रोत्साहन योजना, प्राईस सपोर्ट स्कीम लागू करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आ  रहे है रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों एवं आजीविका समूहों की बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments