बैंड वादक हत्याकांड मामले में समाज में विरोध करते हुए कि दोषियों को फांसी देने की मांग

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बैंड बजाने गए नाबालिग दलित युवक विवेक बंसल की गोली मारकर हत्या के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है रविवार दोपहर समाज के लोग विवेक के निवास से रैल निकालते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंचे जहां धानक समाज विकास संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि 12 फरवरी को मनपसंद धुन न बजाने को लेकर कथित रूप से अनमोल सोनी व उसके साथियों ने विवेक को रिवॉल्वर से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments