अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी केंट पुलिस ने किया खुलासा

सागर। कैंट थाना को 19.02.2025  सूचना प्राप्त हुई कि MRC पर्वत अली एमआरसी के सामने भैसा जाने वाला
कच्चा रास्ता के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की जाकर प्रतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जो प्रतक की पहचान मनोज पिता प्रेमनारायण अहिरवार निवासी भैसा रूप में हुई शव का पीएम कराया जाकर कायम कर जांच में लिया गया मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल पर स्थिती परिस्थितीजन्य साक्ष्य, वैज्ञानिक साक्ष्य एंव शव पंचनामा में आये तथ्यो के आधार पर सामने आया कि सिर से काफी खून बहा हुआ था एवं सिर के पास ही पत्थर पढे हुये थे उन्ही पत्थर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से पत्थरो से कुचल कर हत्या कर दी है फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप क्र 79/26 खण्ड 103(1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए  चूँकि उक्त हत्या जैसी गंभीर घटना घटित होने पर आसपास का इलाका काफी सदमें एंव दहशत के प्रति काफी दहसत का माहौल होकर क्षेत्र मे सन सनी का माहौल व्याप्त था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एंव मागर्दशन दिया गया वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना केंट पुलिस द्वारा की गई सघन पतारसी के दौरान लगातार जुटाई गई सूचनाओं वैज्ञानिक साक्ष्यों, एंव लगातार कड़ी से कडी जोडकर साक्ष्य संकलन, मिलने जुलने वालो से पूछताछ घटनास्थल के आसपास रहने वाले से पूछताछ घटनास्थल के आसपास एंव प्रतक के मूवमेंट देखने के लिये कैमरो की वीडियो फुटेज सीडीआर सायबर सेल की मदद ली गई पुलिस विवेचना के दौरान केंट पुलिस को विश्वस्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संदेही नितिन उर्फ शुभम पिता माखन सेन निवासी भैसा केट उर्फ दुर्गेश रैकवार पिता मुन्ना रैकवार निवासी भैंसा केंट 03 मनीष पिता हरीचरण अहिरवार निवासी ग्राम भैसा केंट से घटना के संबंध में अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया कि हम लोगो द्वारा शराब पीने के बहाने मनोज को भैसा जाने वाला कच्चे रास्ता पर 100 मीटर अंदर ले जाकर पुरानी बुराई पर से लात घूसो से मारपीट कर वही पर पत्थर उठाकर मनोज के सिर पर बारी बारी पटक कर हत्या कर देना स्वीकार किया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, निरीक्षक, उनि के.एस ठाकुर, प्र आर माखन, प्रआर बृजेन्द्र तिवारी, प्रआर. सौरभ रैकवार, आर हेमंत सिंह (साइबर सेल), आर.भानू प्रताप चौधरी, श्रीकांत चौबे, अमन, आर. सृजन, रोहित पटैल, विशाल देवेन्द्र सिंह, निशांत रावत, नरेश, जगदीश, का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments