लूट प्रकरण में 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना मोतीनगर अंतर्गत लूट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है 20.09.2025 को फरियादी खसपाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बंडेलखेरा,थाना भगवा जिला छतरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16.09.2025 को वह अपने मौसेरे भाई विक्रम यादव के साथ सागर आया था दिनांक 17.09.2025 की रात्रि करीब 12:45 बजे जब वह जिला अस्पताल सागर के समीप राजीवनगर क्षेत्र में था तभी काले रंग की मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोकाआरोपियों द्वारा 500 रुपये की मांग की गई मना करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर फरियादी को घायल कर दिया तथा जेब से 5000 रुपये नगद एवं गले से सोने का लॉकेट छीन लिया फरियादी के भाई विक्रम यादव के साथ भी मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पूर्व में तीन आरोपियों 
गोरख कोरी राज कोरी ओम कोरी
को गिरफ्तार किया जा चुका था
प्रकरण में शेष फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी राम सोनी पिता राजू सोनी उम्र 21 वर्ष, निवासी सूबेदार वार्ड सागर को सतत तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया आरोपी की निशानदेही पर लगभग 25,000 रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट बरामद कर जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Post a Comment

0 Comments