भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव की घोषणा के बाद

सागर।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव की घोषणा के जवाब कांग्रेस ने भी तगड़ी मोर्चाबंदी की बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठे होकर भाजपा को जवाब देने के लिए हाथों में बड़े-बड़े झंडा लेकर मैदानी तौर पर सामने आ गए प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी भी महिलाओं के हुजूम साथ हाथों में झाड़ू लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से दो-दो हाथ करने के लिए मैदान में उतर पड़ीं इस बीच भाजपा के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुंच गए जिन्हें महिलाओं के झाड़ू से हमले का सामना करना पड़ा इस दौरान पुलिस असहाय बनकर तमाशा देखती नजर आई इस गर्मा गर्मी के बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय परिसर को बैरिकेडिंग कर छावनी में बदल दिया।

Post a Comment

0 Comments