माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर आदर्श विवाह सम्मेलन

सागर। माँ कर्मा देवी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले चतुर्थ निःशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युवा मंडल साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक 24 फरवरी  मंगलवार, शाम 7 बजे साहू सामुदायिक भवन,खुरई रोड, शास्त्री वार्ड में आयोजित होगी बैठक में विवाह सम्मेलन की अंतिम रूपरेखा, कार्यक्रम व्यवस्था एवं विभागीय जिम्मेदारियों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे स्वेच्छा से उपहार सामग्री देने वाले समाजजन बैठक में घोषणा कर सकते हैं या पूर्व सूचना दे सकते हैं आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का चंदा नहीं लिया जा रहा है समाज के पदाधिकारी,महिला मंडल एवं सभी समाजजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है
यह जानकारी युवा मंडल प्रवक्ता शिवम साहू ने दी।

Post a Comment

0 Comments