गल्ला मंडी के पास लगे विज्ञापन पोल पर एक शव लटका मिला

सागर। ताजा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी का हैं जहां प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे हीरालाल अहिरवार 28 निवासी गडोली खुर्द ने इलाके में शराब के नशे में काफी देर तक उपद्रव मचाया जिसके चलते कुछ लोगो से विवाद भी हुआ फिर रात में संदिग्ध अवस्था में गल्ला मंडी के पास लगे विज्ञापन पोल पर उसका शव लटका मिला मृतक की माँ ने मामलें में हत्या का अंदेशा जताया हैं जिसपर पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया हैं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Post a Comment

0 Comments