पश्चिम बंगाल के युवक पर चाकू से हमला

सागर।सुरखी थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के युवक पर चाकू से हमला किया गया मारपीट में वह गंभीर घायल हुआ है जिसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है विवाद19 फरवरी का है लेकिन घटनाक्रम के बाद घायल के परिवार वालों ने कोलकाता में पूरे मामले को भाषाई विवाद बताया है उनका दावा है कि बांग्ला भाषा बोलने पर मारपीट की गई है मामला सामने आते ही वेस्ट बंगाल माइग्रेंट वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने संज्ञान लिया है बोर्ड के पदाधिकारियों ने घायल के परिवार वालों से मुलाकात की लेकिन सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल का कहना है कि लूट की नीयत से बदमाशों ने मारपीट की है भाषा से जुड़ा कोई विवाद नहीं हुआ है जानकारी के अनुसार फरियादी मोहम्मद शाहिद पिता शाजिद शेख निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल, हाल निवास गोविंदपुरा, कैंट सागर पिछले करीब 4 सालों से सागर में रह रहा है वह गांव-गांव जाकर बच्चों के कपड़े बेचने का काम करता है उसने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 19 फरवरी को वह बिलहरा की ओर कपड़ा बेचने गया था कपड़ा बेचकर वापस लौट रहा था तभी शाम के समय ग्राम समनापुर के पास बाथरूम करने के लिए बाइक खड़ी की इसी दौरान तीन युवक आए और बोले अचानक गाड़ी क्यों रोक दी हमारी गाड़ी टकरा जाती इसी बात को लेकर वह गालीगलौज करने लगे तीनों ने मारपीट की तभी चाकू से हमला कर दिया पेट हाथ, जांघ में चाकू के घाव लगे हैं मेरा मोबाइल भी घटनास्थल पर गिर गया चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 


Post a Comment

0 Comments