बकरे की हिलती पूंछ की परछाई से मिला सुराग

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद शब्बीर द्वारा अपने प्रिय बकरे के चोरी होने संबंधी आवेदन थाना कोतवाली में प्रस्तुत किया गया आवेदन प्राप्त होने के पश्चात उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम भेजा गया
घटना से व्यथित एवं चिंतित फरियादी ने कंट्रोल रूम पहुँचकर मदद की गुहार लगाई मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी टीम ने तत्काल आसपास लगे कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण प्रारंभ किया प्रारंभिक तौर पर कोई स्पष्ट दृश्य प्राप्त नहीं हुआ किंतु टीम ने धैर्य एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बारीकी से फुटेज की समीक्षा जारी रखी
विश्लेषण के दौरान एक कैमरे में जमीन पर पड़ती बकरे की हिलती हुई पूंछ की हल्की सी परछाई दिखाई दी इसी सूक्ष्म संकेत को आधार बनाकर टीम ने अगले कैमरों की फुटेज को क्रमबद्ध तरीके से खंगाला और बकरे के जाने की दिशा एवं संभावित मार्ग का सटीक अनुमान लगाया तत्पश्चात संबंधित थाना पुलिस एवं बकरा मालिक को उस संभावित स्थान पर भेजा गया जहाँ खोजबीन करने पर बकरा सुरक्षित अवस्था में मिल गया इस प्रकार सीसीटीवी टीम की सूझबूझ और तकनीकी विश्लेषण के कारण दुखी परिवार को उनका प्यारा बकरा पुनः प्राप्त हो सका इस सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान कंट्रोल रूम  की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया साथ ही टीम सदस्य रेखा रजक द्वारा फुटेज विश्लेषण में विशेष योगदान दिया गया। 

Post a Comment

0 Comments