मोतीनगर थाना क्षेत्र में तीन भाइयों पर कटर से हमला

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन भाइयों पर कटर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है घायल तीनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है घटना लक्ष्मी नारायण वाटिका के सामने की बताई जा रही है गुरु नानक कॉलोनी सिंधी कैंप निवासी घायल सूरज सुखवानी ने गुरुवार को बताया कि वह अपने भाइयों अजय और शाहिल सुखवानी के साथ रात करीब 11 बजे होटल से खाना खाकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे लक्ष्मी नारायण वाटिका के सामने जाम लगने के कारण वे रुके हुए थे तभी पीछे से शुभम जैन और अंशित जैन आए और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी आरोप है कि विरोध करने पर शुभम जैन ने सूरज पर कटर से हमला कर दिया बीच-बचाव करने आए अजय और शाहिल पर भी कटर से वार किए गए जिससे तीनों घायल हो गए इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर मौके से फरार हो गए घायलों ने मोतीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने शुभम और अंशित जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments