सागर।शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में छात्रसंघ द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव रसरंग में विभिन्न रंगों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुश्री जैन प्रदेश अध्यक्ष लीगल राइट काउन्सिल ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय मुझे अपना परिवार लगता है और इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर आपके साथ बहुत सकारात्मक ऊर्जा की अनुभुति हो रही है यह उत्सव के रंग जीवन में रंग भरते है उन्होने छात्राओं से कहा कि महाविद्यालय के शिक्षक अपनी अपनी पूूर्ण क्षमता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु लगाते है तब आपका भी कत्र्तव्य है कि आप सकारात्मक विचारों से प्रयास कर जीवन में सफलता के रंग भरें इस आयोजन का यहीं उद्देश्य भी है कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा मिश्रा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्राऐं महाविद्यालय में परिपक्त होकर अपना जीवन का मार्ग सुनिश्चित करते है महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.आनंद तिवारी ने कहा आज अपनी प्रस्तुति देने वली छात्राऐं पिछले एक माह से लगातार अभ्यास कर रही है तब आज वह उसका प्रदर्शन करेंगी यही स्वरूप जीवन की सफलता के लिए भी लागू होता है जीवन में सफलता के लिए ऐसे ही ईमानादार प्रयासों की आवश्यकता होती है आप परिश्रम करे तो ईश्वर आपका मार्ग अवश्य प्रशस्त करेगा छात्रसंघ प्रभारी डाॅ.निशा इन्द्रगुरू ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य बताते हुए कहा यह कार्यक्रम मनोरंजन एवं दिमाग को तरोताजा करने का पूरा पैकेज है जो आने वाली परिक्षाओं में तैयारी करने मे मद्दगार बनेगा संस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम नंदनी केशरवानी ने डाॅ. अपर्णा चाचैंदिया के निर्देशन में शास्त्रीय शिव वंदना की शानदार प्रस्तुति दी नृत्य विभाग की छात्राओं द्वारा एक एक्ट की प्रस्तुति दी गई जिसमें पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य विधाओं हेतु प्रोत्साहन का संदेश देता था जिसका निर्देशन डाॅ. अपर्णा ने किया डाॅ. हरिओम सोनी के निर्देशन में छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया प्रस्तुति संगीत विभाग की दृष्टिबाधित छात्रा कु.विधि राजपूत ने दी पलक अग्रवाल ने गीत प्रस्तुत किया तथा कु.जोया खान ने पंजाबी लोकगीत प्रस्तुत किया रोहित रजक के निर्देशन में छात्राओं ने सैंया भये कोतवाल नाटक की प्रस्तुति दी जो हास्य रस से भरी हुई थी महाभारत के प्रसंग द्रौपदी चीर हरण का नाट्य रूपातंरण छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया सभी छात्राओं के परिपक्व एवं सशक्त अभिनय ने नाट्य रूपातंरण को जीवत बना दिया महाभारत की प्रस्तुति ने दर्शक को रोमाचित कर दिया एकल नृत्य की प्रस्तुति मैत्रेयी,वैष्णवी,विद्या अहिरवार के द्वारा दी गई जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा आयुषी सोनी ने मिमक्री में विभिन्न गायक कलाकारों की नकल कर दर्शकों को प्रसन्न किया कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति डाॅ.अपर्णा चाचोंदिया के निर्देशन में वृन्दावन का महारास एवं बृज की होली के आयोजन रूप में हुई कार्यक्रम का संचालन क्रमशः डाॅ.अश्विनी सूर्यवंशी,डाॅ. अकर्षा तिवारी, डाॅ.सुप्रिया यादव ने किया धन्यवाद डाॅ.रश्मि दुबे ने ज्ञापित किया कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
0 Comments