सागर।शहर में इन दिनों कटरबाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अब किसी पर भी कटर से हमला करना चांटा मारने बराबर हो गया है घटना गुरुवार को देर शाम की है जब कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती बाजार इलाके में लोगो की भीड़ जमा थी तभी एक चाय दुकान के पास एक युवक ने दूसरे युवक पर कटर से हमला कर दिया घायल युवक को देख आस पास लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और कटर बाज की महिला सहित आम लोगों ने जम कर धुनाई कर दी इतना ही नहीं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरा इलाके में घर में घुस कर कटर बाजी से एक समोसे बेचने वाले की हत्या की गई और अब बीच बाजार में कटर चलना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है अब अपराधियों में पुलिस का डर खत्म सा हो चुका है अब सवाल यह भी है कि क्या पुलिस को सब पता है क्या पुलिस को अपराधियों से भय लगने लगा है आखिर इन सब घटनाओं का होना यह जिले की कानून व्यवस्था के लाचार होने का प्रमाण देता है।
0 Comments