समाज में बदलाव का सशक्त सन्देश देते हैं नाटक

सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में  पाँच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस क्रम में सायंकालीन सत्र में हैप्पी रणजीत सिंह के निर्देशन में विश्वप्रसिद्ध नाटक सारे मेरे बेटे का प्रभावशाली मंचन किया गया यह प्रस्तुति नई दिल्ली की संस्था यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो द्वारा दी गई यह नाटक विख्यात अमेरिकी नाटककार आर्थर मिलर की कालजयी कृति ऑल माय सन्स पर आधारित है इस अवसर पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने इस राष्ट्रीय नाट्य समारोह को अभिनव आयोजन बताया और कहा कि कला में बहुत प्रबल संवाद निहित होता है यह नाटक समाज में बदलाव का सन्देश देते हुए ऐसी कहानी है जिसमें प्रेम,ममता दायित्व,मानवता,संवेदनशीलता जैसे मूल्य अन्तर्निहित हैं.जो अंततः बताता है कि हिंसा हारेगी और मानवता और प्रेम जिन्दा रहेंगे उन्होंने कलाकारों को नाट्य प्रस्तुति हेतु बधाई एवं शुभकामनायें दीं इस अवसर पर प्रभारी कुलपति प्रो. दिवाकर शुक्ला ने सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा एवं उनकी टीम तथा विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद्  के मध्य हुए समन्वित प्रयास के लिए आभार प्रकट किया और इतने बड़े स्तर पर किये जा रहे इस आयोजन को छात्रों एवं समाज के नागरिकों के लिए महत्त्वपूर्ण बताया  उन्होंने कहा कि आज युवा डिजिटल मीडिया की तरफ आकर्षित हो रही है लेकिन जो चित्रण, जो संवेदनशीलता और जो अनुभूति नाट्य प्रस्तुतियों में देखने को मिलती है उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है इस अवसर पर प्रो.नवीन कानगो,प्रो.वंदना सोनी,अनीता सोनी,वीनू राणा,डॉ.राकेश सोनी,डॉ.शशि कुमार सिंह डॉ.विवेक जायसवाल,अल्ताफ मुलानी डॉ. नीरज उपाध्याय,राजकुमार एवं शहर के गणमान्य नागरिकों, छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments