सागर। नरयावली थाना से 8 वर्षीय बालक से आप्रकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है इस मामले में पुलिस ने आप्रकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें उसने बताया था कि 29 जनवरी 26 को मैं अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थी मैं अपने दोनों बच्चे 8 वर्ष और 10 वर्ष का उन्हें घर पर अकेला छोड़कर गई थी उसी दिन दोपहर मेरे बड़े लड़के ने पड़ोसी के फोन से फोन कर बताया कि गांव का देशराज रावसाब यादव नहानी में घुसा है तब मेरे पति ने को बोला की तुम जल्दी घर जाओ थोड़ी देर बाद बेटे का फिर से फोन आया जिसमें उसने घटना के संबंध में कोई बात नहीं की केवल उसने घर कब तक आ रहे हो पूछा था जब रात करीब 9 बजे हम घर पहुंचे तब दोनों बच्चे घर पर अकेले थे मेरा छोटा लड़का जमीन में नीचे उदास बैठा था मैंने व मेरे पति ने उससे पूछा की क्या हो गया उसने बताया कि आज दोपहर साढ़े बारह बजे आरोपी देशराज रावसाब आया था उस समय मैं घर में अकेला था उसने मेरे और अपने कपड़े उतारे और मेरे साथ गलत काम करने लगा मैंने चिल्लाया तो भाई आ गया जो मुझे लेकर घर के अंदर आ गया और दरवाजे बदं कर लिए।
0 Comments