शासन की हितकारी योजनाओं से मार्च माह के अंत तक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें

सागर। शासन की हितकारी योजनाओं से मार्च माह के अंत तक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें एवं राजस्व वसूली का लक्ष्य पूर्ण करें साथ में अधिक राजस्व देनदारों की सूची सार्वजनिक करें उक्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ने समय सीमा बैठक में दिए इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, नगर पालिका के सीएमओ सहित समस्त विभाग अधिकारी मौजूद थे समय सीमा बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विवेक के वी ने निर्देश दिए कि शासन की लोक हितकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मार्च माह के अंत तक लाभान्वित कर लक्ष्य पूरा करे एवं राजस्व वसूली हेतु शिविरों का आयोजन करे साथ में अधिक देनदारो की सूची सार्वजनिक करे उन्होंने निर्देश दिए की जन्म प्रमाण पत्र का वितरण गर्भवती माता के डिस्चार्ज होने के समय ही दिया जाए जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी नामांकन, बटवारा सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण कर पोर्टल पर अपलोड करें आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविर आयोजित किए जाएं उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालय में लंबित सभी मामलों का निराकरण जवाब दावा समय पर प्रस्तुत किए जाएं ऐसा न करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए सी एम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करे।

Post a Comment

0 Comments