सागर। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि थाना मोतीनगर क्षेत्र का आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ राजकपूर अहिरवार उम्र 35 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड जो पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण जिला दण्डाधिकारी द्वारा 08 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया था वह आदेश की अवहेलना करते हुए ग्राम अमावनी, क्षेत्र में घूम रहा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा किंतु पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी के चलते उसे घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी द्वारा जिलाबदर आदेश की अवहेलना करना पाया गया जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास,मारपीट अवैध शराब,बलवा, शस्त्र एवं अन्य गंभीर धाराओं सहित कुल 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं।
0 Comments