नगर निगम कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर

सागर। नगर निगम कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जा रहा है आंदोलन के दिन नगर निगम कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को फूलमाला भेंटकर अपने उत्तरदायित्व को याद दिलाने के लिये विरोध प्रदर्शन किया इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत सईद उद्दीन कुरैशी आनंद मंगल गुरु एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक ने संयुक्त रूप से कहा कि आंदोलन के तहत  सभी कर्मचारी एकत्रित होकर विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे इसी के तहत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गुरूवार को नगर निगम कार्यालय में सभी जनप्रतिनिधियांे की अनुपस्थिति में उनके स्टाप को एवं प्रशासनिक अधिकारी उपायुक्त एस.एस.बघेल,सहायक आयुक्त तबस्शुम खान, सहायक यंत्री संजय तिवारी को पुष्पमाला भेंटकर विरोध प्रदर्शन किया गया शुक्रवार को म.प्र.नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  शईदउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में सायं 5 बजे से सभी कर्मचारी पीली कोठी वाले बाबा जी के दरबार में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम सागर के अधिकारियों को सदबुध्दि प्रदान करने हेतु दुआ करने जायेंगे नगर निगम में कमर्चारी वेतन को हैरान अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को फूल देकर शर्मिंदा किया कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना एनपीएस एवं जीपीएफ की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा करना प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करना कर्मचारियों का शीघ्र नियमितीकरण तथा लंबित एरियर्स का भुगतान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारिय़ों की जमा राशि का भुगतान शामिल है कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होतीं आंदोलन निरंतर जारी रहेगा इस अवसर पर सेवानिवृत पेंशन एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रहलाद रैकवार,बृजेश तिवारी देवकुमार चौबे, कुलदीप बाल्मीकि, राजेन्द्र सनकत, रिजवान खान,रज्जन करोसिया  चंद्रविजय गौर, अभिषेक तिवारी, मनोज चौबे, मनोज तिवारी, मुन्नालाल रैकवार रीतेश अग्रवाल,अनिल दुबे,अनुरुद्ध प्रसन्न तिवारी,मुरारी कटारे, संजय जैन, श्रीमति पूजा श्रीवास्तव, कामिनी रजक, श्रीमती जया श्रीवास्तव, सविता दुबे, राकेश रैकवार अजय रैकवार,शकुंतला गोस्वामी शारदा सेन, पुष्पेन्द्र जैन सुरेश विश्वकर्मा सुबोध सागर, सहित बड़ी संख्या में नगर निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments