सागर। नववर्ष के दूसरे दिन शहर के पीटीसी ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में लोगों की काफी भीड़ रही स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से स्वदेशी मेला में शुक्रवार को ग्यारहवे दिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी प्रांत मेला प्रमुख नितिन पटैरिया, मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया, सांस्कृतिक प्रभारी सुष्मिता ठाकुर ने बताया कि भक्ति संगीत एवं बुंदेलीलोक गायन की प्रस्तुति हुई स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने हम दिन की शुरुआत से ही जिन वस्तुओं का उपयोग करते हैं उनमें टूथपेस्ट,साबुन,तेल,कपड़े,जूते,मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि हैं इनमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए क्योंकि हर क्षेत्र में विदेशी ब्रांड हावी हैं इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है और धन विदेश चला जाता है उन्होंने कहा कि युवाओं और उपभोक्ताओं को समझना होगा कि राष्ट्र की प्रगति और आत्मनिर्भरता तभी संभव है जब हम विदेशी वस्तुओं के आकर्षण से बाहर निकलें और स्वदेशी उत्पादों का सम्मानपूर्वक उपयोग करें मेला
व्यवस्थापक विनय मलैया ने कहा जब बाजार जाएंगे सामान स्वदेशी लाएंगे हम सबने ठाना है स्वदेशी अपनाना है उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने से उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे आज के आयोजन लोक रंगदर्पण कला केंद्र द्वारा झील महोत्सव कार्यक्रम,वार्ड सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सरोदवादन का आयोजन किया गया।
0 Comments