सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र में खेल परिसर के सामने बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई घटना में बाइक सवार उछल कर गिर गए थे और ट्रक के चके में फंस कर क्षत विक्षत हो गए इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया लोगो की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर सी एस पी ललित कश्यप पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे पुलिस ने ट्रक जप्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया गया मृतकों में एक की पहचान अभिषेक साहू पिता कमलेश साहू निवासी गोपालगंज के रूप में हुई जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सीधे जा रहे थे पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 06 GD 2973 ने जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए थे बता दें कि शहर के मुख्य मार्गो से भारी वाहनों का तेज रफ्तार से निकलना आम बात हो गई है आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे है जबकि पीली कोठी से डिग्री कॉलेज चौराहे के बीच कई दुर्घटनाएं हो चुकी है इसके बाद भी प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा।
0 Comments