सिविल लाइन स्थित पीतांबरा मंदिर में बिराजी मां बगुलामुखी जल्द करती है भक्तों की मनोरथ पूरी

सागर।सिविल लाइन के इंद्रा नगर इलाके में प्रसिद्ध पीतांबरा मंदिर में बिराजी मां बगुलामुखी की स्थापना 25 वर्ष पहले स्व  रामशंकर केशरवानी ने भक्ति भाव और सेवा भाव के तहत कराई गई थी गुरुवार की सुबह 11 बजे मंदिर के पुजारी ने मंदिर की विशेषता बताई पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व रामशंकर जी ने मंदिर की स्थापना के साथ संकल्प लिया था कि मंदिर की हमेशा सेवा होगी उनके तीन पुत्र संजीव केशरवानी, शैलेश केशरवानी और मोनी केशरवानी है रखरखाव में ध्यान रखते है साथ ही भक्तों की श्रद्धा से भी ध्यान रखा जाता है मंदिर की मान्यता बताते हुए पुजारी ने बताया कि मां बगुलामुखी की पूजन अर्चन करना कठिन होता है इसलिए हर जगह मंदिर की स्थापना नहीं है इसके अलावा दतिया में पीतांबरा शक्ति पीठ स्थित है और नलखेड़ा में पाण्डवों द्वारा निर्माण कराया गया प्राचीन मंदिर है मां बगुलामुखी का गुरुवार का दिन विशेष माना जाता है और नवरात्रि के पर्व पर विशेष पूजन भी किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments