सागर।कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि तेल कंपनियों के पास मौजूदा समय में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं मांग के अनुसार निरंतर आपूर्ति की जा रही है साथ ही कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में ईधन आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग करें एवं आमजन को समझाइश दें कि कहीं भी पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है उक्त निर्देश कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ, पेट्रोल डीजल की उपलब्धता की समीक्षा बैठक में दिए बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर दंडाधिकारी गगन बिसेन जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल पेट्रोल पंप संचालक अध्यक्ष राजेंद्र दुबे एवं कंपनियों के संचालक एवं सेल्स ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
कलेक्टर ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं पेट्रोल डीजल की विभिन्न कंपनियों के सेल्स ऑफिसर के साथ समीक्षा बैठक ली जिसमें जिले के पेट्रोल पंपों पर ईधन की उपलब्धता एवं मांग की समीक्षा की गई कलेक्टर को बताया गया कि सभी पेट्रोल पंप पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है एवं लगातार मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है विभिन्न कंपनियों के सेल्स ऑफीसरों नें बताया कि कंपनियों में भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है चिंता करने की कोई बात नहीं है एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं विभिन्न पंप संचालक और IOCL एवं BPCL कम्पनी के सेल्स ऑफिसर के साथ MS/HSD के भण्डारण और पूर्ति के संबंध में समीक्षा की गई बैठक में संचालकों ने बताया कि पम्प पर पर्याप्त स्टॉक है किन्तु अफ़वाहों के कारण पम्पों पर भीड़ बढ़ी है सेल्स ऑफिसर्स ने बताया कि पूर्ति लगातार की जा रही है कम्पनी में भी स्टाक की पर्याप्त मात्रा है।
0 Comments